Get App

कंसोलिडेशन खत्म अब तेजी की बारी, बाजार दे रहा नए ब्रेकआउट के संकेत: अनुज सिंघल

निफ्टी बैंक में क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा। बैंक निफ्टी में मुनाफावसूली के लिए 42623 अच्छा जोन है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2022 पर 8:25 AM
कंसोलिडेशन खत्म अब तेजी की बारी, बाजार दे रहा नए ब्रेकआउट के संकेत: अनुज सिंघल
मार्केट एक्सपर्ट्स ने Kaynes Tech को लांग टर्म के लिए होल्ड करने की सलाह दी है।

आज भारतीय बाजारों के तेजी के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। एसजीएक्स निफ्टी 64 अंकों की बढ़त दिखा रहा है। ये भारतीय बाजारों के लिए भी एक अच्छा संकेत है। कल के कारोबार के बात करें तो Sensex कल 274 अंकों की बढ़त के साथ 61419 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 84 अंकों की बढ़त के साथ 18244 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर 18100 के आसपास सपोर्ट लेने के बाद एक बुलिश कैंडल बनाया। आज के लिए कैसा है मार्केट सेटअप और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे होगी कमाई? आइए इस पर जानते हैं सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल की राय

नए ब्रेकआउट के संकेत

अनुज सिंघल की राय है कि बाजार अब नए ब्रेकआउट के संकेत दे रहा है। बाजार कंसोलिडेशन के दौर से गुजर चुका है। कल आखिरी घंटे की तेजी ब्रेकआउट दिखाती है। अब बाजार US फेड मिनट्स का अनुमान लगाएगा। ध्यान रखने की बात है कि कल एक्सपायरी है। कल अमेरिकी बाजार भी बंद रहेंगे। दुनिया भरके बाजारों को अब US में दरें बढ़ने की रफ्तार थमने की उम्मीद हैं। दिसंबर में फेड के 0.50 फीसदी दरें बढ़ाने का अनुमान लगाया जा रहा है। अमेरिका में महंगाई के शिखर बनने के साफ संकेत मिल रहे हैं। डॉलर इंडेक्स 107.7 से घटकर 107 पर आ गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें