सरकार ने लोगों को QNET की फ्रेंचाइजी कंपनी विहान डायरेक्ट सैलिंग लिमिटेड से सावधान रहने की चेतावनी दी है। सरकार के मुताबिक ये कंपनी पॉन्जी स्कीम के जरिए लोगों को चूना लगा सकती है। इसके लिए सरकार ने ROC कर्नाटका की रिपोर्ट को आधार बनाया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी डायेरेक्ट सैलिंग की गाइडलाइंस का उल्लंघन कर रही है। ROC ने अपनी जांच रिपोर्ट में कंपनी द्वारा कई उल्लंघन की बात कही गई है। इससे निवेशकों के लिए फ्रॉड का खतरा हो सकता है।
ROC का कहना है कि कंपनी मल्टी लेवल मार्केटिंग की स्कीम चला रही है। कंपनी के डायरेक्टर्स पर 420,120B के तहत मुक्द्दमा हो सकता है। ROC का कहना है कि कंपनी अपने उत्पादों पर 400 फीसदी से ज्यादा का मुनाफा वसूल रही है। कंपनी साल में 216 फीसदी मुनाफा कमा रही है। कंपनी मनी सर्कुलेशन स्कीम चला रही है। ये डायरेक्ट सैलिंग गाइडलाइंस के क्लॉज 3 का उल्लंघन है।
उधर सरकार के एक्शन के बाद QNET ने सफाई जारी की है। QNET ने कार्रवाई पर विरोध जताया है और कहा है कि वो पिरामिड मार्केटिंग कंपनी नहीं चलाती और जिस रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई हुई है। कंपनी उसके खिलाफ कोर्ट में जाएगी।