Cordelia Cruises के शेयर लिस्टिंग के अगले दिन बने रॉकेट, क्या आपको खरीदना चाहिए?

वाटरवेज लेजर टूरिज्म कोर्डेलिया क्रूजेज को ऑपरेट करती है। कंपनी ने हाल में आईपीओ पेश किया था। शेयरों की लिस्टिंग 1 जुलाई को हुई थी। इश्यू प्राइस से करीब 18 फीसदी गिरकर शेयर लिस्ट हुए थे, जिससे आईपीओ के निवेशकों को काफी निराशा हुई थी

अपडेटेड Jul 02, 2026 पर 11:54 AM
शयरों में उछाल से गुरुवार को Waterways Leisure Tourism का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5,320 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कोर्डेलिया क्रूजेज के शेयर 2 जुलाई को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए। 10 फीसदी के उछाल के बाद शेयरों में अपर सर्किट लग गया। एक दिन पहले कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुए थे। शेयरों की लिस्टिंग कमजोर हुई थी। गुरुवार को 10 फीसदी उछाल के बाद शेयर 734.90 रुपये पर पहुंच गए।

शेयर 1 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुए थे

शयरों में उछाल से गुरुवार को Waterways Leisure Tourism का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5,320 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 1 जुलाई को यह 4,831 करोड़ रुपये था। वाटरवेज लेजर टूरिज्म वह कंपनी है, जो कोर्डेलिया क्रूजेज को ऑपरेट करती है। कंपनी का शेयर 1 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंजों पर 808 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 17 फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था।


इश्यू प्राइस से काफी डिस्काउंट पर शेयरों की लिस्टिंग

वाटरवेज लेजर टूरिज्म के शेयर में 1 जुलाई को बीएसई पर 690 रुपये पर ट्रेडिंग शुरू हुई थी। कारोबार के दौरान यह 22.85 फीसदी गिरकर 623.30 रुपये पर आ गया था। कारोबार खत्म होने पर यह 17.40 फीसदी गिरकर 667.35 रुपये पर बंद हुआ था। NSE पर इस शेयर में 681 रुपये पर ट्रेडिंग शुरू हुई थी। कारोबार खत्म होने पर यह 17.31 फीसदी गिरकर 668.10 रुपये पर बंद हुआ था।

1.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का आईपीओ 

कपनी का आईपीओ 1.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने 585 करोड़ रुपये के आईपीओ में प्रति शेयर 769-808 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था। लिस्टिंग के अगले ही दिन कंपनी के शेयरों में 10 फीसदी की तेजी ने निवेशकों को चौंकाया है। 1 जुलाई को कमजोर लिस्टिंग से आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशक परेशान थे।

क्या आपको शेयरों में निवेश करना चाहिए?

स्वस्तिका इनवेस्टमार्ट की हेड ऑफ वेल्थ शिवानी नयाती ने कहा, "जिन इनवेस्टर्स को आईपीओ में शेयर एलॉट हुए हैं, वे होल्ड कर सकते हैं। लेकिन, उनका नजरिया लंबी अवधि का होना चाहिए। नए निवेशकों को शेयरों में निवेश करने के लिए तब तक इंतजार करना चाहिए जब तक कंपनी की अर्निंग्स को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो जाती। बाद में वे अट्रैक्टिव लेवल पर शेयर खरीद सकते हैं।" उन्होंने इस स्टॉक पर अपना रुख 'न्यूट्रल' रखा। उन्होंने क्लोजिंग बेसिस पर शेयर में 640 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें: IT Stocks के दम पर Sensex में 500 अंकों का उछाल, 5 वजहों से Nifty भी 24150 के पार

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी

शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दिखी। निफ्टी 11:30 बजे 0.30 फीसदी यानी 72 अंक के उछाल के साथ 24,077 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.30 फीसदी यानी 228 अंक की तेजी के साथ 77,159 पर था। बैंक निफ्टी में हल्का दबाव देखने को मिला। मिडकैप शेयरों में अच्छी तेजी थी।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।