Sensex में 600 अंकों का उछाल, IT Stocks रहे Nifty के टॉप-4 गेनर्स, इन 5 वजहों से छाई मार्केट में रौनक

Share Market Rally: वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में मार्केट की रैली आज भी जारी है। सेंसेक्स (Sensex) इंट्रा-डे में 600 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 24150 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर भी अच्छी रौनक आई। आईटी सेक्टर में खरीदारी का अच्छा माहौल दिखा। जानिए मार्केट में रौनक की 5 मुख्य वजह

अपडेटेड Jul 02, 2026 पर 4:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 01 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 443.97 प्वाइंट्स यानी 0.58% की बढ़त के साथ 76,922.64 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 140.10 प्वाइंट्स यानी 0.59% के उछाल के साथ 24,005.85 पर बंद हुआ था। आज भी मजबूत बढ़त के साथ खुले।

Share Market Rally: इस वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के दूसरे दिन भी मार्केट में शानदार रौनक दिखी। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ी तो कच्चे तेल फिसल गया और मार्केट में रौनक छा गई। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स इंट्रा-डे में 600 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी 24150 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर भी अच्छा माहौल दिखा और स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ा अधिक ही। निफ्टी मिडकैप 100 आज आधा फीसदी मजबूत हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 और अधिक ऊपर भागते हुए 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 579.48 प्वाइंट्स यानी 0.75% की बढ़त के साथ 77,502.12 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 169.85 प्वाइंट्स यानी 0.71% के उछाल के साथ 24,175.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 656.29 प्वाइंट्स चढ़कर 77,578.93 और निफ्टी 50 भी 188.70 प्वाइंट्स उछलकर 24,194.55 तक पहुंचा था।

Share Market Rally: ये है वजह

अमेरिका-ईरान वार्ता


कतर का कहना है कि ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बातचीत आगे बढ़ी है। यह रास्ता कच्चे तेल के लिए काफी अहम है क्योंकि युद्ध से पहले वैश्विक सप्लाई का पांचवा हिस्सा यहीं से होकर गुजरता था।

कच्चे तेल में गिरावट

लगातार तीसरे दिन कच्चे तेल में गिरावट ने मार्केट में रौनक बिखेरी है। अमेरिका और ईरान के बातचीत की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर इस पर दबाव बढ़ा। ब्रेंट क्रूड 1% से अधिक गिरकर प्रति बैरल $71 के नीचे आ गया को यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट भी 1% से अधिक टूटकर प्रति बैरल $68 के नीचे आ गया।

रुपये की मजबूती

कच्चे तेल की गिरावट से रुपये को सपोर्ट मिला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 32 पैसे मजबूत 94.93 के भाव पर खुला।

India VIX में गिरावट

मार्केट को घबराहट को मापने वाले इंडिया विक्स में गिरावट ने मार्केट में अनिश्चितता कम होने का संकेत दिया। आज यह 7.21% की गिरावट के साथ 12.29 पर बंद हुआ है।

आईटी शेयरों की जोरदार खरीदारी

सेक्टरवाइज मार्केट को आज आईटी सेक्टर से सबसे तगड़ा सपोर्ट मिला जिसका निफ्टी इंडेक्स करीब 5% की बढ़त के साथ बंद हुआ है। लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आज यह शानदार तरीके से संभला और सेंसेक्स-निफ्टी के टॉप-4 गेनर्स इसी सेक्टर के हैं। इसे ऑटो और रियल्टी सेक्टर से अच्छा सपोर्ट मिला जिनके निफ्टी इंडेक्स 1-1% से अधिक मजबूत हुए। हालांकि दूसरी तरफ पीएसयू बैंक के निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी की गिरावट रही तो निफ्टी प्राइवेट बैंक फ्लैट रहा।

टेक्निकल आउटलुक

जियोजीत इंवेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंज जेम्स का कहना है कि अनुमान के मुताबिक कल की बढ़त 24000 के लेवल से आगे नहीं बढ़ पाई, लेकिन हाई VWAP से इसमें आगे तेजी का संकेत मिल रहा है। उनका कहना है कि निफ्टी को शुरुआत में 24170 के लेवल पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है लेकिन इसके 24600 तक पहुंचने की संभावना अधिक है। हालांकि यह बुलिश रुझान तब तक है, जब तक निफ्टी का 23,970 का लेवल बना रहे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।