कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड (Coromandel International Ltd) ने शुक्रवार को कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डेयर वेंचर्स लिमिटेड (Dare Ventures Ltd) ने 15.99 करोड़ रुपये में दक्ष अनमैन्ड सिस्टम्स (Dhaksha Unmanned Systems) में अतिरिक्त 7.4 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। कोरोमंडल इंटरनेशनल ये कंपनी उर्वरक और फसल सुरक्षा रासायनिक का व्यवसाय करती है। कोरोमंडल ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि दक्ष के पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल के 7.4 प्रतिशत के बराबर प्रत्येक 10 रुपये के अंकित मूल्य के 951 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण 28 अप्रैल, 2023 को पूरा हुआ। शेयर 1,68,166.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे गए हैं।
2 अप्रैल, 2019 को स्थापित कंपनी का मुख्यालय चेन्नई में है। दक्ष अनमैन्ड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (दक्ष) मानव रहित हवाई प्रणालियों और संबंधित उपकरणों के निर्माण में लगी हुई है।
दक्ष एक ड्रोन टेक्नोलॉजी स्टार्टअप कंपनी है। ये कृषि, रक्षा, निगरानी आदि जैसे विभिन्न कामों के लिए मानव रहित हवाई प्रणाली (unmanned aerial systems (UAS) टेक्नोलॉजी समाधानों की एक पूरी श्रृंखला प्रदान करने का काम करती है।
कंपनी ड्रोन टेक्नोलॉजी पर काम करती है। इसके साथ ही कंपनी विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न उपयोग मामलों को लक्षित करने वाले विभिन्न प्रकार के ड्रोन के निर्माण, बिक्री और सेवा देने का काम भी करती है। कंपनी ड्रोन पायलट प्रशिक्षण भी प्रदान करती है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)