Coromandel share price: कंपनी के मैनेजमेंट मीट ने स्टॉक को दिया बूस्टर डोज, 2% से ज्यादा भागा शेयर

कंपनी मैनेजमेंट का यह भी कहना है कि अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के मार्केट में ग्रोथ की बेहतर संभावनाएं हैं। कंपनी के 800 से ज्यादा स्टोर हैं। इनमें से ज्यादातर दक्षिण भारत में हैं। 2-3 साल में स्टोर संख्या दोगुना करने का लक्ष्य है। ज्यादा मार्जिन वाले नैनो DAP में कंपनी का मार्केट शेयर 40 फीसदी

अपडेटेड Dec 16, 2024 पर 6:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जैविक प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में कंपनी को भारतीय और निर्यात बाजार में बहुत बड़ा अवसर दिखाई दे रहा है। कंपनी का कहना है कि कई किसान अब जैविक उत्पादों की ओर बढ़ रहे हैं

Coromandel share price:  कोरोमंडल इंटरनेशनल के शेयरों में आज 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। आज यह शेयर 41.60 रुपए यानी 2.34 फीसदी की बढ़त के साथ 1819.25 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है। आज की इसका दिन का हाई 1,824.85 रुपए और दिन का लो 1,756.65 रुपए हैं। शेयर का ट्रेडिंग वॉल्यूम 851,025 शेयर और मार्केट कैप 53,599 करोड़ रुपए रहा। कंपनी के मैनेजमेंट मीट में कंपनी के ग्रोथ का रोडमैप पेश किया गया है, जो बाजार को भी पसंद आया है। इसके चलते आज ये शेयर जोश में रहा है। मैनेजमेंट मीट की क्या रही अहम बातें आइए देखते हैं।

कोरोमंडल: ग्रोथ का रोडमैप

कंपनी के मैनेजमेंट ने जो ग्रोथ का रोडमैप पेश किया है वित्त वर्ष 2028 तक की प्रति टन EBITDA ग्रोथ 40 फीसदी रहनी संभव है। कंपनी को बैकवर्ड इंटिग्रेशन और क्षमता विस्तार से फायदा होगा। कंपनी का UP और MP के मार्केट में नेटवर्क विस्तार पर जोर है। फोर्टिफाइड NPK फर्टिलाइजर में अच्छी ग्रोथ की संभावना है। घरेलू क्रॉप प्रोटेक्शन मार्केट शेयर 1 फीसदी से बढ़ाकर 5 फीसदी करने का लक्ष्य है। कंपनी का कहना है कि आगे फंगीसाइड और हर्बिसाइड पोर्टफोलियो पर फोकस करेंगे।


अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के मार्केट में ग्रोथ की बेहतर संभावनाएं

कंपनी मैनेजमेंट का यह भी कहना है कि अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के मार्केट में ग्रोथ की बेहतर संभावनाएं हैं। कंपनी के 800 से ज्यादा स्टोर हैं। इनमें से ज्यादातर दक्षिण भारत में हैं। 2-3 साल में स्टोर संख्या दोगुना करने का लक्ष्य है। ज्यादा मार्जिन वाले नैनो DAP में कंपनी का मार्केट शेयर 40 फीसदी है। नैनो DAP पर शिफ्ट होने से लंबी अवधी में फायदा होगा।

Experts views : इंडेक्स पर पॉजिटिव रुझान बनाए रखें, बीच-बीच में आ रही गिरावट में क्वालिटी शेयरों पर लगाएं दांव

जैविक प्रोडक्ट्स

जैविक प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में कंपनी को भारतीय और निर्यात बाजार में बहुत बड़ा अवसर दिखाई दे रहा है। कंपनी का कहना है कि कई किसान अब जैविक उत्पादों की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें से कई कोरोमंडल के पोर्टफोलियो में हैं। जैविक क्षेत्र में माइक्रोब्स पर विचार कर रही है,क्योंकि यहां महत्वपूर्ण अवसर दिखाई दे रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।