Coromandel share price: कोरोमंडल इंटरनेशनल के शेयरों में आज 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। आज यह शेयर 41.60 रुपए यानी 2.34 फीसदी की बढ़त के साथ 1819.25 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है। आज की इसका दिन का हाई 1,824.85 रुपए और दिन का लो 1,756.65 रुपए हैं। शेयर का ट्रेडिंग वॉल्यूम 851,025 शेयर और मार्केट कैप 53,599 करोड़ रुपए रहा। कंपनी के मैनेजमेंट मीट में कंपनी के ग्रोथ का रोडमैप पेश किया गया है, जो बाजार को भी पसंद आया है। इसके चलते आज ये शेयर जोश में रहा है। मैनेजमेंट मीट की क्या रही अहम बातें आइए देखते हैं।
