Corporate Deal: Welspun Group की हुई 'काली टंकी' Sintex, शेयरों को लग गए पंख

Corporate Deal: 'काली टंकी' सिंटेक्स का मालिकाना हक बदल गया है। वेलस्पन ग्रुप ने इसे 1251 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। Welspun Group ने गुरुवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। वेलस्पन ने यह खरीदारी अपने बिल्डिंग मैटेरियल पोर्टफोलियो की विस्तार योजना के तहत किया है। इस खरीदारी के चलते वेलस्पन कॉर्प के शेयरों की खरीदारी बढ़ गई

अपडेटेड Mar 31, 2023 पर 9:47 AM
Story continues below Advertisement
Welspun ग्रुप ने कहा कि Sintex कई दशकों से पानी की टंकियों और अन्य प्लास्टिक उत्पादों के लिए देश भर में जाना-पहचाना नाम है। इसका डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भी तगड़ा है। इस खरीदारी के जरिए वेलस्पन की पहुंच अब और घरों तक हो जाएगी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Corporate Deal: हर काली टंकी सिंटेक्स नहीं होती, यह स्लोगन आपने खूब सुना होगा। अब इसे बनाने वाली कंपनी का मालिकाना हक बदल गया है। सिंटेक्स (Sintex) को वेलस्पन ग्रुप ने पानी टंकी कंपनी सिंटैक्स को 1251 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। Welspun Group ने गुरुवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। वेलस्पन ने यह खरीदारी अपने बिल्डिंग मैटेरियल पोर्टफोलियो की विस्तार योजना के तहत किया है। इस खरीदारी के चलते वेलस्पन कॉर्प के शेयरों की खरीदारी बढ़ गई। आज बीएसई पर यह 1.85 फीसदी के उछाल के साथ 200.60 रुपये के भाव (Welspun Corp Share Price) पर ट्रेड हो रहा है।

    खरीदारी पर क्या कहा Welspun ने

    इस मौके पर वेलस्पन ग्रुप ने कहा कि सिंटेक्स कई दशकों से पानी की टंकियों और अन्य प्लास्टिक उत्पादों के लिए देश भर में जाना-पहचाना नाम है। इसका डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भी तगड़ा है। इस खरीदारी के जरिए वेलस्पन की पहुंच अब और घरों तक हो जाएगी। वेलस्पन ग्रुप के मुताबिक कंपनी की बी2सी स्ट्रैटजी के तहत यह बहुत बड़ा सौदा है। वेलस्पन के चेयरमैन बालकृषन गोएनका का कहना है कि कंपनी अपने बिल्डिंग मैटेरियल पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है और अलग-अलग कारोबार में देश भर में अपनी स्थिति मजबूत करने की स्ट्रैटजी पर चल रही है, इस दिशा में सिंटेक्स की खरीदारी अहम है। सिंटेक्स पानी की प्लास्टिक टंकी बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।


    Best Investment Tips: सबसे पहले कहां पैसे लगाएं? Nithin Kamath ने दिया गरीबी को भगाने वाला टिप्स

    शेयरों की कैसी रही है चाल

    वेलस्पन के शेयर पिछले साल 12 मई 2022 को 160 रुपये के एक साल के निचले स्तर पर था। इसके बाद खरीदारी बढ़ी तो महज चार महीने में ही यह 86 फीसदी चढ़ गया और 22 सितंबर 2022 को इसके भाव 298.35 रुपये पर पहुंच गए जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। हालांकि शेयरों की खरीदारी यहीं थम गई और इस ऊंचे लेवल से फिलहाल यह 33 फीसदी नीचे है।  इस महीने यह 9 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।