अंतर्राष्ट्रीय ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि केबल और वायर सेगमेंट के लिए ग्रोथ ड्राइवर्स बरकरार हैं। हाल ही में देखा गया करेक्शन निवेशकों को इस सेक्टर में नई एंट्री का अवसर प्रदान कर रहा है। सी एंड डब्ल्यू सेगमेंट का आधा से अधिक रेवन्यू घरेलू बाजार से आता है। पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट कंस्ट्रक्शन में फंडामेंटल्स मजबूत बने हुए हैं। इसके अलावा निर्यात भी एक अवसर प्रदान करता है। भारतीय केबल और वायर कंपनियां लो बेस पर ट्रैक्शन हासिल कर रही हैं। गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि ग्रोथ की संभावनाएं, रिटर्न प्रोफाइल, मध्यम अवधि के आउटलुक इसके प्रीमियम वैल्यूएशन को सपोर्ट करेंगे।
पॉलीकैब और केईआई इंडस्ट्रीज पर लगाया दांव
ब्रोकरेज ने 6,510 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) के शेयरों पर अपनी 'खरीदारी' की रेटिंग बरकरार रखी है। जबकि केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries) पर 'न्यूट्रल' की रेटिंग देते हुए, 3,780 रुपये के अपने टारगेट प्राइस को दोहराया है।
पॉलीकैब इंडिया ने चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 457.57 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। यह वित्त वर्ष 24 की इसी तिमाही में दर्ज किए गए 412.85 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे से 11 प्रतिशत ज्यादा रहा है।
सिटी का बुलिश और मैक्वेरी का आउटपरफॉर्म नजरिया
सिटी ने 8,600 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य मूल्य के साथ पॉलीकैब पर खरीदारी का नजरिया दोहराया है। कंपनी ने साल-दर-साल 20 प्रतिशत रेवन्यू वृद्धि दर्ज की, जो अनुमान से कम रही। हालांकि, प्राइसिंग के सामान्यीकरण के कारण, वायर और केबल सेगमेंट ने उम्मीद से बेहतर मार्जिन के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। एफएमईजी कारोबार में कम नुकसान और अनुमान से मजबूत EBITDA ग्रोथ प्रमुख आकर्षण रहे।
मैक्वेरी ने पॉलीकैब पर आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुए इसके लिए 7,928 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य तय किया है। ब्रोकरेज ने FY25 और FY30 के बीच लगभग 15 प्रतिशत रेवन्यू CAGR का अनुमान लगाते हुए एक रणनीतिक आउटलुक पर प्रकाश डाला। जबकि रेवन्यू उम्मीदों के अनुरूप रहा। केबल और वायर सेगमेंट का उम्मीद से बेहतर मार्जिन एक प्रमुख सकारात्मक आश्चर्य रहा।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)