स्नैक्स कंपनी Crazy Snacks के IPO निवेशकों का जायका बढ़ गया है। कंपनी की 3 जुलाई को लिस्टिंग अच्छी रही। BSE SME पर शेयर लगभग 5 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 44 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 42 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का 31.47 करोड़ रुपये का IPO 25 जून को खुला था और 30 जून को बंद हुआ। इसमें 25.20 करोड़ रुपये के 60 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही 6.28 करोड़ रुपये के 15 लाख शेयरों का OFS (Offer for Sale) रहा।
Crazy Snacks Limited बेकरी आइटम और कई तरह के स्नैक्स बनाती है, जिनमें नमकीन, चिप्स, पॉपकॉर्न और पोटैटो स्टिक्स शामिल हैं। कंपनी तीन ब्रांड्स के तहत अपने प्रोडक्ट्स बेचती है: Crazy (किफायती स्नैक्स और बेकरी आइटम), Bity (प्रीमियम केक, ब्रेड और बन), और Baked Gold (प्रीमियम कुकीज और रस्क)। यह ₹2 से ₹170 की कीमत वाले 150 से ज्यादा प्रोडक्ट्स बेचती है। क्रेजी स्नैक्स मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार में काम करती है।
IPO 1.21 गुना भरकर बंद हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 4.75 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.08 गुना आ।र रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.26 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी अपने इश्यू में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल मशीनरी, इक्विपमेंट खरीदने के लिए, मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनाने के लिए, कर्ज को कुछ हद तक या पूरी तरह से चुकाने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी की कुल इनकम 87.56 करोड़ रुपये रही। इस बीच शुद्ध मुनाफा 6 करोड़ रुपये और कुल उधारी 69.91 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2025 के दौरान क्रेजी स्नैक्स की कुल इनकम 111.63 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 6.33 करोड़ रुपये और कुल उधारी 45.22 करोड़ रुपये दर्ज की गई। कंपनी का मार्केट कैप 110 करोड़ रुपये और शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।