CreditAccess Grameen Share Price: दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे पर कई ब्रोकरेज फर्मों ने क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण की रेटिंग अपग्रेड की तो इसके शेयर रॉकेट बन गए। ऐसे मार्केट में जब घरेलू इक्विटी मार्केट इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) इंट्रा-डे में 1-1% से अधिक टूट गए, क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण ने न सिर्फ अपना दम कायम रखा बल्कि 14% से अधिक उछल पड़े। इसके शेयरों को लेकर रुझान इतना बुलिश है कि कुछ निवेशकों ने मुनाफावसूली की जिससे भाव नरम तो पड़े लेकिन निचले स्तर पर निवेशकों के जोश से अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में बना हुआ है। आज बीएसई पर यह 9.00% की बढ़त के साथ ₹1351.90 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 14.66% उछलकर ₹1422.10 तक पहुंच गया था।
