Crizac Shares: शेयर बाजार में हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी क्रिजैक लिमिटेड के शेयरों में आज 10 जुलाई को शानदार तेजी देखने को मिली। शेयर का भाव 10% तक अपनी अपर सर्किट सीमा में पहुंच गया। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि दिग्गज निवेशक सुनील सिंघानिया की इनवेस्टमेंट कंपनी 'एबक्कस एसेट मैनेजर प्राइवेट लिमिटेड' ने कंपनी में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की हिस्सेदारी खरीदी है। एक्सचेंज पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, एबक्कस ने क्रिजैक के 36.73 लाख शेयरों को 298.33 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदा है। इस डील की कुल वैल्यू करीब 109.5 करोड़ रुपये रही।
