Crop Life Science IPO Listing: एग्रोकेमिकल कंपनी क्रॉप लाइफ इंश्योरेंस (Crop Life Science) के शेयरों की आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर प्रीमियम पर एंट्री हुई लेकिन फिर यह लोअर सर्किट पर आ गया। इस इश्यू में खुदरा निवेशकों ने जमकर बोली लगाई थी। आईपीओ निवेशकों को यह शेयर 52 रुपये के भाव पर जारी हुआ है। इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। अब आज इसकी लिस्टिंग 55.95 रुपये के भाव पर हुई यानी आईपीओ निवेशकों को 7.60 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद मुनाफावसूली के चलते शेयरों की तेजी थम गई और टूटकर यह लोअर सर्किट पर आ गया। दिन के आखिरी में 53.15 रुपये (Crop Life Science Share Price) के लोअर सर्किट पर ही यह बंद हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब 2.11 फीसदी मुनाफे में हैं।
