Cupid Share Price: स्मॉल-कैप कंपनी Cupid के शेयर 30 सितंबर को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। शेयर इंट्रा-डे में 7 फीसदी की उछाल के साथ ₹309.15 के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। स्टॉक में यह तेजी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के लेटेस्ट छमाही बदलाव के तहत कंपनी Nifty Smallcap 250 इंडेक्स में शामिल किए जाने के बाद आई है। बता दें कि यह बदलाव 30 सितंबर यानी आज से लागू हुआ।
