कंडोम बनाने वाली कंपनी का शेयर बना रॉकेट, एक महीने में 33% चढ़ा

11 अगस्त को Cupid के शेयर में आई तेजी की वजह इसके जून तिमाही के नतीजे हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट इस दौरान करीब तीन गुना हो गया है। जून तिमाही में कंपनी ने 44.1 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 15 करोड़ रुपये था

अपडेटेड Aug 11, 2026 पर 7:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
11 अगस्त को क्यूपिड का शेयर 5.44 फीसदी चढ़कर 277 रुपये पर बंद हुआ।

क्यूपिड के शेयरों में 11 अगस्त को जबर्दस्त उछाल आया। सुबह में बाजार खुलते ही यह शेयर रॉकेट बन गया। फिर पूरे दिन तेजी बनी रही। कारोबार के अंत में यह शेयर 5.44 फीसदी चढ़कर 277 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक महीने में यह शेयर करीब 34 फीसदी चढ़ा है। बीते एक साल में यह 739 फीसदी चढ़ा है।

जून तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट तीन गुना

11 अगस्त को Cupid के शेयर में आई तेजी की वजह इसके जून तिमाही के नतीजे हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट इस दौरान करीब तीन गुना हो गया है। जून तिमाही में कंपनी ने 44.1 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 15 करोड़ रुपये था।


कंपनी ने रेवेन्यू और प्रॉफिट का गाइडेंस बढ़ाया

ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू जून तिमाही में 154.7 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 59.8 करोड़ रुपये था। इससे जून तिमाही में स्ट्रॉन्ग बिजनेस मोमेंटम और एग्जिक्यूशन का पता चलता है। प्रोडक्ट्स की स्ट्रॉन्ग मांग को देखते हुए कंपनी ने FY27 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस को बढ़ाकर 750 करोड़ और प्रॉफिट के गाइडेंस को 225 करोड़ रुपये कर दिया है।

110 से ज्यादा देशों को निर्यात करती है कंपनी 

यह कंपनी पुरुषों और महिलाओं के कंडोम सहित कई हेल्थकेयर और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बनाती है। इस कंपनी का हेडक्वार्टर मुंबई है। यह 110 से ज्यादा देशों को अपने प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करती है। कंपनी ने अपने एक्सपोर्ट पोर्टफोलियो में शामिल प्रोडक्ट्स की कीमतों में कम से कम 10 फीसदी इजाफा किया है। इससे कंपनी का मार्जिन बढ़ा है।

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर कंजम्प्शन शेयरों को लगेंगे पंख, एक्सपर्ट ने बताई वजह

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट 

क्यूपिड के शेयरों में जहां 11 अगस्त को जबर्दस्त तेजी आई वही शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर दबाव दिखा। निफ्टी 0.46 फीसदी यानी 112 अंक गिरकर 24,471 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.49 फीसदी की कमजोरी के साथ 78,154 पर क्लोज हुआ। बैंक निफ्टी में भी 0.42 फीसदी की गिरावट दिखी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।