आज बाजार में निफ्टी और बैंक निफ्टी के करेंट लेवल्स पर कैसे लगाएं दांव, किन स्टॉक्स में ट्रेड से होगा मुनाफा

Bank Nifty पर Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा ने कहा कि बैंकिंग इंडेक्स अपने 50 डे मूविंग के अहम सपोर्ट के पास कारोबार कर रहा है। इसमें करेंट लेवल से अच्छा बाउंस देखने को मिल सकता है। लिहाजा इसमें करेंट लेवल से खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 52800 से 53000 के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 51850 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए

अपडेटेड Nov 29, 2024 पर 2:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Capacite Infra पर Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा ने 470 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है

Midcap Mantra: बीएसई हेल्थकेयर इंडेक्स में आज 1% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इसमें पिरामल फार्मा, विंडलास बायोटेक, सिगाची इंडस्ट्रीज के स्टॉक्स ने इंडेक्स को बढ़त दिलाने में योगदान दिया। वहीं दूसरी तरफ आज रियल्टी स्टॉक्स में आज तेजी देखने क मिली। 63 मून्स टेक, एसपीएमएल इंफ्रा, इमामी रियल्टी समेत कुछ अन्य शेयरों में अपर सर्किट लगता हुआ नजर आया। इसके अलावा जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में 5% की बढ़ोतरी। शेयरधारकों ने पुनित गोयनका को डायरेक्टर के रूप में फिर से नियुक्त करने के प्रस्ताव को अस्वीकार करने की वजह से स्टॉक में उछाल नजर आया। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताने के साथ आज बाजार पर अपनी राय दी।

Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा की निफ्टी पर राय

Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा की निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में बहुत ही मजबूत सपोर्ट 24000 है, जो कि कल एक दिन के लिए टूट गया था। लेकिन फिर वहां से बाईंग देखने को मिली। ये बाईंग इसलिए आई क्योंकि पुट में काफी अच्छा ओपन इंटरेस्ट बिल्ड अप था। को दो एक्सपायरी थी एक तो वीकली एक्सपायरी और दूसरी मंथली एक्सपायरी इसके बावजूद उसमें अच्छा बिल्ड अप देखने को मिला था।


निफ्टी ने आज एक अच्छा सपोर्ट हासिल कर लिया है। यहां से निफ्टी ऊपर जाता हुआ नजर आ सकता है। लिहाजा निफ्टी में करेंट लेवल से खरीदारी कर सकते हैं। इसमें गिरावट आये तो गिरावट में भी खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 24100 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 24500 का टारगेट का देखने को मिल सकता है।

जब तक इंडिया VIX 13 के नीचे सेटल नहीं होता, बाजार में नहीं दिखेंगे एग्रेसिव ट्रेड- एक्सपर्ट

Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा की बैंक निफ्टी पर राय

बैंक निफ्टी पर नीरव ने कहा कि बैंकिंग इंडेक्स अपने 50 डे मूविंग के अहम सपोर्ट के पास कारोबार कर रहा है। इसमें करेंट लेवल से अच्छा बाउंस देखने को मिल सकता है। प्राइवेट बैंक शेयरों में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल सकता है। लिहाजा इसमें खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 51850 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 52800 से 53000 के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा के पसंदीदा स्टॉक्स

Chambal Fertilizer Future : खरीदें - 507 रुपये, टारगेट - 545/550 रुपये, स्टॉपलॉस - 495 रुपये

Capacite Infra Future : खरीदें - 429 रुपये, टारगेट - 470 रुपये, स्टॉपलॉस - 415 रुपये

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।