आज बाजार में निफ्टी और बैंक निफ्टी के करेंट लेवल्स पर कैसे लगाएं दांव, किन स्टॉक्स में ट्रेड से होगा मुनाफा

Nifty पर राय देते हुए Sharekhan के जतिन गेडिया ने कहा कि निफ्टी 24700 या 24750 के करीब इंट्राडे में एक पुलबैक देखने को मिल सकता है। लिहाजा निफ्टी में करेंट लेवल पर लॉन्ग की सलाह नहीं होगी। एग्रेसिव ट्रेडर्स शॉर्ट कर सकते हैं लेकिन जिनकों लॉन्ग करना हो वे थोड़ा डिप का इंतजार करें। ये 24675 तक गिरे तो इसमें लॉन्ग पोजीशन बना सकते हैं

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 2:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tata Consumer पर Sharekhan के जतिन गेडियाने खरीदारी की राय दी। उन्होंने इसका टारगेट 1240 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Midcap Mantra: बाजार में MIDCAP GAINERS में कल्याण ज्वैलर्स, देवयानी, आईडीबीआई और इंडियन होटल के शेयर शामिल रहे। जबकि MIDCAP LOSERS में एसजेवीएन, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, बायर क्रॉप और एनआईएसीएल के स्टॉक्स दिखाई दिये। आज FERTILISER GAINERS में तथ्य, एनएफएल, आरसीएफ और मद्रास फर्टिलाइजर के शेयर शामिल रहे। वहीं CHEMICAL GAINERS में बीएएसएफ, अल्काइल एमाइन, थिरुमलाई और कनोरिया केमिकल्स के नाम आगे रहे। सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Sharekhan के जतिन गेडिया जुड़े। उन्होंने मिडकैप सेगमेंट से अच्छे स्टॉक्स बताने के साथ बाजार पर अपनी राय दी।

    Sharekhan के जतिन गेडिया की निफ्टी पर राय

    जतिन गेडिया ने कहा कि निफ्टी में 24200 के ऊपर से हमें लगातार एक अपमूव देखने को मिला है। इसके बावजूद इसमें कोई मीनिंगफुल करेक्शन नजर नहीं आया है। कहीं ना कहीं ये अपमूव डेली चार्ट और आवरली चार्ट पर स्ट्रेच्ड लग रहा है। निफ्टी 24700 या 24750 के करीब इंट्राडे में एक पुलबैक देखने को मिल सकता है। लिहाजा निफ्टी में करेंट लेवल पर लॉन्ग की सलाह नहीं होगी। एग्रेसिव ट्रेडर्स शॉर्ट कर सकते हैं लेकिन जिनकों लॉन्ग करना हो वे थोड़ा डिप का इंतजार करें। ये 24675 तक गिरे तो इसमें लॉन्ग पोजीशन बना सकते हैं उस ट्रेड में 25000 के लक्ष्य दिख सकते हैं।


    Sharekhan के जतिन गेडिया की बैंक निफ्टी पर राय

    जतिन गेडिया ने कहा कि बैंक निफ्टी में ट्रेडिंग के अवसर दिख रहे हैं। इसमें सेक्टोरल एक्शन के चलते मूवमेंट नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी में करेंट लेवल (51033) के आस-पास लॉन्ग करने की सलाह होगी। इसमें 50600 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 51500 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। यदि ये स्तर ब्रेक होता है तो इसमें 51900 तक रैली देखने को मिल सकती है।

    Sharekhan के जतिन गेडिया के पसंदीदा शेयर

    Tata Consumer : खरीदें - 1202 रुपये, टारगेट - 1240 रुपये, स्टॉपलॉस - 1180 रुपये

    M&M : बेचें - 2739 रुपये, टारगेट - 2640 रुपये, स्टॉपलॉस - 2800 रुपये

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।