Dabur India Q2 Results: सितंबर तिमाही में 17% घटा नेट प्रॉफिट, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान

Dabur India Q2 Results: नतीजों से पहले ब्रोकरेज ने कहा कि घटती खपत और कम उपभोक्ता खरीद से डाबर की आय पर असर पड़ेगा। कंपनी ने पहले खुद कहा था कि अधिक निवेश और डीलीवरेजिंग के कारण वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में इसकी प्रॉफिटेबिलिटी और ऑपरेटिंग मार्जिन में गिरावट आएगी

अपडेटेड Oct 30, 2024 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
डाबर इंडिया लिमिटेड ने आज 30 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

Dabur India Q2: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने आज 30 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 17 फीसदी घट गया है। कंपनी ने इस अवधि में 425 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। हालांकि, कंपनी के नतीजे बाजार के अनुमान के मुताबिक हैं। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 2.07 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 546.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 96,936 करोड़ रुपये है।

क्या था ब्रोकरेज का अनुमान?

ब्रोकरेज अनुमानों के मनीकंट्रोल पोल ने डाबर इंडिया के दूसरी तिमाही के शुद्ध लाभ को 425 करोड़ रुपये आंका था। FMCG सेक्टर की इस प्रमुख कंपनी का जुलाई-सितंबर का रेवेन्यू 5 फीसदी गिरकर 3029 करोड़ रुपये रह गया, जो कि 3076 करोड़ रुपये के पोल अनुमान के अनुसार है।


Dabur India ने किया डिविडेंड का ऐलान

डाबर इंडिया ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। कंपनी 2.75 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड जारी करेगी। इसके लिए 8 नवंबर को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया गया है। डाबर ने 900 करोड़ रुपये के आयुर्वेदिक हेयर ऑयल बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए सेसा केयर के अधिग्रहण की भी घोषणा की।

नतीजों से पहले ब्रोकरेज ने कहा कि घटती खपत और कम उपभोक्ता खरीद से डाबर की आय पर असर पड़ेगा। कंपनी ने पहले खुद कहा था कि अधिक निवेश और डीलीवरेजिंग के कारण वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में इसकी प्रॉफिटेबिलिटी और ऑपरेटिंग मार्जिन में गिरावट आएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।