Dabur Q4 Results: प्रॉफिट 15% बढ़कर 369 करोड़, 5.5 रुपये डिविडेंड का एलान

Dabur Q4 Results: डाबर इंडिया ने शेयर बाजार बंद होने के बाद नतीजों का ऐलान किया। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 7 फीसदी बढ़कर 3,038.02 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,830.14 करोड़ रुपये था

अपडेटेड May 07, 2026 पर 6:13 PM
Story continues below Advertisement
डाबर इंडिया का शेयर 7 मई को 0.16 फीसदी चढ़कर 467 रुपये पर बंद हुआ।

Dabur Q4 Results: डाबर इंडिया ने 7 मई को मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 15 फीसदी बढ़कर 369 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 320 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। कंपनी ने शेयर बाजार बंद होने के बाद नतीजों का ऐलान किया। शेयर पर नतीजों का असर 8 मई को दिखेगा।

रेवेन्यू 7 फीसदी बढ़कर 3,038 करोड़ रुपये

Dabur India देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनियों में से एक है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 7 फीसदी बढ़कर 3,038.02 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,830.14 करोड़ रुपये था। कंपनी के ग्लोबल चीफ एग्जिक्यूटिव अफसर (सीईओ) मोहित मल्होत्रा ने कहा, "पश्चिम एशिया में जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से इनफ्लेशन बढ़ा है। कुछ मार्केट्स में डिमांड पर फ्रेट कॉस्ट बढ़ने का असर पड़ा है। कंपनी ने इस मुश्किल वक्त का सामना किया है। "


ग्रामीण इलाकों में शहरी इलाकों से बेहतर प्रदर्शन

कंपनी ने बताया है कि ग्रामीण इलाकों में कंपनी का प्रदर्शन शहरी इलाकों के मुकाबले बेहतर रहा। ग्रामीण इलाकों में डिमांड शहरी इलाकों के मुकाबले 350 बेसिस प्वाइंट्स ज्यादा रही। इससे दिसंबर 2025 के मुकाबले ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच डिमांड के बीच का फर्क घटा है। इससे कंजम्प्शन में बैलेंस्ड रिकवरी का संकेत मिलता है। कंपनी ने कहा है कि इस ट्रेंड के जारी रहने की उम्मीद है।

प्रति शेयर 5.5 रुपये डिविडेंड का ऐलान

शहरी इलाकों में कंपनी की सेल्स में ई-कॉमर्स और मॉडर्न ट्रेड का बड़ा हाथ रहा। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति शेयर 5.5 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट की तारीख का ऐलान कंपनी बाद में करेगी। यह डिविडेंड फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए है।

यह भी पढ़ें: Nifty 24200 से ऊपर बना रहा तो जल्द 25000 तक जा सकता है, जानिए आपको क्या करना चाहिए

एक महीने में 12 फीसदी चढ़ा है शेयर 

डाबर इंडिया का शेयर 7 मई को 0.16 फीसदी चढ़कर 467 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर बीते एक महीने में 12.73 फीसदी चढ़ा है। गुरुवार को बाजार में काफी उतार-चढ़ाव दिखा। कारोबार के अंत में निफ्टी 4 अंक गिरकर 24.326 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 114 अंक गिरकर 77,844 पर बंद हुआ।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।