Daily Voice : रिफोलियो इन्वेस्टमेंट्स एंड जर्मिनेट इन्वेस्टर सर्विसेज (Refolio Investments and Germinate Investor Services) के सीईओ और फाउंडर संतोष जोसेफ ने मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में कहा, पीएसयू बैंक अब निजी बैंकों से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। उनका मानना है कि हालांकि पिछले कई सालों से निजी बैंकों ने बढ़त बना के रखी है लेकिन फिलहाल पीएसयू बैंकों के पास भी टॉप पोजीशन हासिल करने का एक बड़ा अवसर है।
