लगभग 5,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रबंधन करने वाले अल्केमी कैपिटल के डायरेक्टर और मुख्य निवेश अधिकारी हिरेन वेद का कहना है कि वे भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ सालों के दौरान अंडरपरफॉर्मर रहे लार्ज-कैप शयरों को लेकर बुलिश हैं। इनमें भी उनको बैंकों और लार्ज-कैप आईटी ज्यादा अच्छे लग रहे हैं। मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का आगमन बड़े आईटी शेयरों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा और नए जमाने के तकनीकी स्टॉक अगले साल से तेजी पकड़ते दिखेंगे क्योंकि उनमें से कई अब मुनाफे की जानकारी देना शुरू कर देंगे। यहां हम आपके लिए इस इंटरव्यू का संक्षिप्त अंश दे रहे हैं।
अपने फंड ने अच्छे प्रदर्शन पर बात करते हुए उन्होंने कहा "हम आम तौर पर बहुत ज्यादा सोच-विचार नहीं करते हैं। लेकिन पिछले दो सालों में, दो चीजों ने हमारे पक्ष में काम किया। पहला है कैपिटल गुड्स, ऑटो, इंफ्रा, इंजीनियरिंग की ओर पोर्टफोलियो में हमारा बदलाव। ये वो सेक्टर हैं जो पिछले कई सालों से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे, लेकिन अब ये वापसी कर रहे रहे हैं। ये आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा, टेक पैक के भीतर इंजीनियरिंग आर एंड डी कंपनियों पर हमारा दांव अच्छा साबित हुआ। कुछ थीम्स और सेक्टरों में हमारे स्टॉक चयन ने अच्छा प्रदर्शन किया है"।
इस बातचीत में उन्होंने कहा कि बाजार ने अब तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। लोग भूल जाते हैं कि कोविड-19 से पहले निफ्टी 12200 पर था। अब, हम 20,000 पर हैं। लगभग 42 महीने बीत चुके हैं और निफ्टी 64 फीसदी ऊपर जा चुका है। "अब पीछे मुड़कर देखें तो पता चलता कि मार्च 2020 में भारत की टॉप 500 कंपनियों का कुल मुनाफा कितना था? अगर मैं गलत नहीं हूं, तो ये कुल लाभ लगभग 4 लाख करोड़ रुपये था। सितंबर 2023 के अंत तक यह लगभग 11-12 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यानी मुनाफा 2.75 गुना बढ़ गया है लेकिन बाजार फरवरी 2020 के बाद से सिर्फ 60 फीसदी ही बढ़ा है।
अब लार्ज कैप में आएगी तेजी
निफ्टी के लिए साल का फॉरवर्ड 17.5 गुना है जो पांच साल के औसत या 10 साल के औसत के बराबर है। ऐसे में लार्ज कैप शेयर महंगे नहीं दिख रहे हैं। हालांकि मिड और स्मॉलकैप थोड़े महंगे हो गए हैं। वे बहुत महंगे नहीं हैं, लेकिन लार्ज कैप की तुलना में वे महंगे हैं। अगर बाजार को ये तेजी जारी रखनी है को लार्ज कैप को तेजी पकड़नी होगी। अगर अगले साल आम चुनाव तक निफ्टी 21,000-22,000 को पार कर जाए तो आश्चर्य नहीं होगा।
दिवाली और क्रिसमस 2025 के बीच सेंसेक्स का 1 लाख तक पहुंचना संभव
जब तक स्मॉल और मिड-कैप की पार्टी चालू है, कोई भी लार्ज कैप में निवेश नहीं करना चाहता। लेकिन ये चीजें टिकाऊ नहीं हैं। बाजार में रोटेशन होता रहता है। पिछले छह से आठ महीनों में स्मॉल और मिडकैप ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब लार्ज कैप के तेजी पकड़ने की बारी है। हिरेन वेद का मानना है कि अब लार्जकैप आईटी में खरीदारी शुरू करने का समय आ गया है। उनका ये भी मानना है कि दिवाली और क्रिसमस 2025 के बीच सेंसेक्स का 1 लाख तक पहुंचना संभव है। अगले वित्त वर्ष तक आईटी और बैंक इस तेजी में लीडिंग करते दिख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।