Trade Spotlight : 12 दिसंबर को हुए थोड़े कंसोलीडेशन के बाद कुछ करेक्शन के बावजूद, बाजार में मजबूती के संकेत कायम हैं। करेक्शन के बावजूद निफ्टी के लिए 20,850 पर अच्छा सपोर्ट है। अगर ये सपोर्ट कायम रहता है तो निफ्टी शॉर्ट टर्म में 21,050-21,100 के बीच घूमता दिख सकता है। लेकिन, अगर यह सपोर्ट टूटता है तो 20,700-20,500 पर अगले बड़े सपोर्ट होंगे। 12 दिसंबर को निफ्टी 91 अंक फिसलकर 20,906 पर और बीएसई सेंसेक्स 378 अंक गिरकर 69,551 पर बंद हुआ था। बाजार का दायरा कमजोर था क्योंकि एनएसई पर 758 बढ़ते शेयरों के मुकाबले लगभग 1,371 शेयरों में गिरावट आई।
पिछले कारोबारी दिन बेंचमार्क के साथ-साथ ब्राडॉर बाजारों में भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, जेबीएम ऑटो और बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज शामिल हैं। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस 5 फीसदी से ज्यादा की रैली के साथ 707.35 रुपये पर बंद हुआ जो 17 नवंबर, 2021 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, और सभी प्रमुख मूविंग एवरेज (20, 50, 100 और 200-डे ईएमए - एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से काफी ऊपर कारोबार करता दिखा जो एक सकारात्मक संकेत है।
जेबीएम ऑटो ने पिछले सत्र में 5 फीसदी की तेजी के साथ 1,411.55 रुपये पर बंद हुआ और औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। साथ ही, स्टॉक ने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार किया। बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज भी 7 फीसदी की बढ़त के साथ 317 रुपये के रिकॉर्ड क्लोजिंग लेवल पर बंद हुआ था। इस स्टॉक में पिछले सत्र में डाउनवाड स्लोपिंग रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट देखने को मिला। इसके अलावा, स्टॉक ने सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा है।
आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है आशिका समूह के ओंकार पाटिल की ट्रेडिंग रणनीति
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (HDFC Life Insurance Company): एचडीएफसी लाइफ में जोरदार तेजी दिख रही है। हाल ही में, स्टॉक ने छह महीने के रेक्टेंगल पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है। ये ब्रेकआउट अच्छे वॉल्यू के साथ आया जो स्टॉक के लिए अच्छा संकेत है। निवेशकों को सलाह है कि वे डेली क्लोजिंग बेसिस पर 678 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 785 रुपये के लक्ष्य के लिए इस स्टॉक को खरीदने पर विचार करें।
बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज (BLS International Services): बीएलएस इंटरनेशनल में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक में अपने उच्चतम स्तर 301 रुपये से करोक्शन के बाद भी अपनी तेजी के स्ट्रक्चर को बनाए रखा है। निवेशकों को डेली क्लोजिंग बेसिस पर 304 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 360 रुपये तक की बढ़ोतरी का लक्ष्य रखते हुए इस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह होगी।
जेबीएम ऑटो (JBM Auto): जेबीएम ऑटो ने हाल ही में अगस्त 2023 के बाद के कंसोलीडेशन अवधि के बाद मजबूत वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट दिया है। ये स्टॉक में तेजी का संकेत है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे डेली क्लोजिंग बेसिस पर 1,340 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 1,575 रुपये तक के लक्ष्य के लिए इस स्टॉक में खरीदारी करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।