Get App

Daily Voice-उम्मीद है कि RBI एक ही बार में रिवर्स रेपो को 3.75% पर लाएगा: आशुतोष तिवारी

जीडीपी आंकड़ों पर बात करते हुए आशुतोष तिवारी ने कहा कि जीडीपी आंकड़े उम्मीद के अनुकूल रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि जीडीपी आंकड़ों को कोरोना के प्रभाव की वजह से सालाना आधार पर तुलनात्मक रुप से नहीं देखना चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 03, 2021 पर 6:21 PM
Daily Voice-उम्मीद है कि RBI एक ही बार में रिवर्स रेपो को 3.75% पर लाएगा: आशुतोष तिवारी
आशुतोष तिवारी ने कहा है कि हमें उम्मीद है कि आरबीआई VRRR को जारी रखेगी और रिवर्स रेपो रेट को 3.75 फीसदी पर लाएगी।

आरबीआई MPC की बैठक 6-8 दिसंबर को होगी जिसमें मौद्रिक नीति के ब्लू प्रिंट की समीक्षा की जाएगी। आरबीआई ने अपने मौद्रिक नीतियों को नरम बनाए रखा है और कोरोना के मार से जूझ रही इकोऩॉमी को उबारने और ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए ब्याज दरों को निम्नतम स्तर पर बनाए रखा है।

Equirus के आशुतोष तिवारी का कहना है कि उम्मीद है कि इस बार आरबीआई रेपो और रिवर्स रेपो रेट के बीच के अंतर को कम करेगा और इसके लिए रिवर्स रेपो रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सामान्य तौर पर यह अंतर 25 बेसिस प्वाइंट का होता है किंतु आरबीआई ने कोविड-19 के दौरान के अंतर 65 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ने दिया है। आशुतोष तिवारी यह बातें मनीकंट्रोल से हुई अपनी खासबातचीत में कही।

पिछली पॉलिसी मीट में आरबीआई गर्वनर ने इस तरह के संकेत दिए थे कि फिक्सड रेट रिवर्स रेपो लेडिंग 2 से 3 लाख करोड़ रुपये के आसपास बनाए रखी जाएगी। जो इस समय का वर्तमान लेवल है। इसके अलावा इस तरह के संकेत दिए गए थे कि बकाया लिक्विडिटी को वेरिएबल रिवर्स रेपो (VRRR) के जरिए कम किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें