Get App

Daily Voice : 2024 में फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी शेयर कराएंगे कमाई, लार्ज कैप्स का रहेगा बोलबाला

Daily Voice : अश्विनी शमी का कहना है कि 2024 में बाजार में फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी सेक्टर के लार्ज-कैप शेयरों में जोरदार रिटर्न मिलने की उम्मीद है। आईटी सेक्टर पर अपनी राय साझा करते हुए अश्विनी आगे कहा कि फेडरल रिजर्व ने 2024 में दरों में तीन कटौती की घोषणा के साथ ब्याज दरों पर रुख बदल दिया है, जिससे अमेरिकी मंदी का डर खत्म हो गया है। ये आईटी शेयरों के लिए पॉजिटिव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2023 पर 12:24 PM
Daily Voice : 2024 में फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी शेयर कराएंगे कमाई, लार्ज कैप्स का रहेगा बोलबाला
अश्विनी ने बताया कि वे 2024 के लिए पावर, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, डिजिटल ट्रांसफार्मेशन और एआई पर फोकस करने वाली टेक्नोलॉजी और रेलवे इंफ्रा कंपनियों पर बुलिश हैं

Daily Voice : ओमनीसाइंस कैपिटल के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट (ईवीपी) और पोर्टफोलियो मैनेजर अश्विनी शमी का मानना है कि अमृत काल में भारत में सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है। 50 फीसदी से ज्यादा आबादी की औसत आयु 25 साल से कम होने के कारण, भारत दुनिया की सबसे युवा आबादी वाले देशों में से एक है। मनीकंट्रोल को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि नीतियों में सुधार, टेक्नोलॉजी लीवरेज और सही पूंजी आवंटन की सहायता से भारत को सालों तक मजबूत आर्थिक ग्रोथ करने में सहायता मिलेगी।

फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री का 2 दशकों से ज्यादा का अनुभाव रखने वाले अश्विनी शमी का कहना है कि 2024 में बाजार में फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी सेक्टर के लार्ज-कैप शेयरों में जोरदार रिटर्न मिलने की उम्मीद है। यहां हम आपके लिए इस साक्षात्कार का संपादित अंश दे रहे हैं।

क्या आपको लगता है कि कॉर्पोरेट अर्निंग 2024 में बाज़ारों पर इकोनॉमिक आउटलुक की तुलना में ज्यादा असर डालेगी? इसका जवाब देते हुए अश्विनी ने कहा कि लॉन्ग टर्म में अर्निंग बाजार को संचालित करती है और इकोनॉमिक आउटलुक कॉर्पोरेट अर्निंग को संचालित करता है। इसलिए, जब बाज़ार की बात आती है तो ये आपस में जुड़े हुए होते हैं। शॉर्ट टर्म में कॉर्पोरेट अर्निंग ग्रोथ और इकोनॉमिक आउटलुक दोनों में तेजी बनी हुई है।

भारत में सालों तक मजबूत आर्थिक ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें