Daily Voice : प्राइमरी मार्केट में खास रुचि रखने वाले आईटीआई म्यूचुअल फंड के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफीसर राजेश भाटिया का कहना है कि कुछ सरकारी बैंक काफी अच्छी तरह से काम कर रहे हैं। जिसको देखकर लगता है कि निवेशकों को कम फंड लागत वाले बैंको पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मनीकंट्रोल से हुई बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि कुछ सरकारी बैंकों में अभी और तेजी आने की संभावना बची हुई है। छोटे शहरों में मजबूत उपस्थिति, रिटेल डिपॉजिट में मजबूती और बैंकों के लिए मजबूत सेंटीमेंट कुछ ऐसे कारण हैं जो कई पीएसयू बैंकों को निवेश के नजरिए से आकर्षक बनाते हैं।
