जून के निचले स्तर से 18 फीसदी की जोरदार रैली के बाद बाजार अब कुछ ठहराव ले सकता है। यहां से भारतीय बाजार की चाल ग्लोबल बाजार के मुताबिक रहेगी। इसकी वजह यह है कि लगभग सभी घरेलू इवेंट संपन्न हो चुके हैं। ये बातें आशिका ग्लोबल फेमली ऑफिस सर्विसेस (Ashika Global Family Office Services) के अमित जैन ने मनीकंट्रोल के साथ हुई एक बातचीत में कहीं।
