Daily Voice: सैमको ग्रुप के सीईओ और संस्थापक जिमीत मोदी (Jimeet Modi, CEO & Founder at Samco Group) ने मनीकंट्रोल को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि लार्जकैप (वैल्यू प्ले) में 2025 के लिए प्राइवेट सेक्टर के बैंकों, मीडिया, फार्मा सेक्टर के शेयरों में निवेश किया जा सकता है। उन्होंने कहा हालांकि एफएमसीजी स्टॉक फिलहाल नीचे हैं लेकिन उन्हें बाहर नहीं किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि अगले कुछ तिमाहियों में इनके स्थिर होने की उम्मीद है। इन्हें पहले ही भारी झटका लग चुका है और इनमें से कुछ शेयर इस समय पांच साल के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
