Get App

Daily Voice: भारत में मंदी का कोई डर नहीं, वित्त वर्ष 2023 में 7% से ज्यादा रहेगी एनुअल ग्रोथ रेट

ग्रोथ में कुछ नरमी के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। लेबर मार्केट की स्थितियों में सुधार के साथ अब ग्लोबल मंदी की संभावना भी कम हो गई है। दुनिया भर में भारत एक चमकता सितारा बना हुआ है और हमें देश में किसी मंदी की आशंका नहीं नजर आ रही है

Sunil Matkarअपडेटेड Feb 11, 2023 पर 2:06 PM
Daily Voice: भारत में मंदी का कोई डर नहीं, वित्त वर्ष 2023 में 7% से ज्यादा रहेगी एनुअल ग्रोथ रेट
एंबिट एसेट मैनेजमेंट खपत वाले शेयरों को लेकर आशावादी है। लेकिन मांग में सुस्ती और इस सेक्टर के वैल्यूएशन के इसके लंबी अवधि के औसत से अधिक होने के कारण इस सेक्टर में आगे बहुत ज्यादा तेजी आने की संभावना नहीं है

एंबिट एसेट मैनेजमेंट (Ambit Asset Management) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुशांत भंसाली (Sushant Bhansali) का मानना है कि भारत एक चमकता सितारा बना हुआ है और भारत को ग्लोबल मंदी से कोई डर नहीं है। एसेट मैनेजमेंट और कैपिटल मार्केट का 19 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले सुशांत का मानना है कि सर्विस और एग्री सेक्टर में एक बार फिर से आई तेजी के चलते वित्त वर्ष 2023 में भारतीय इकोनॉमी की एनुअल ग्रोथ रेट 7 फीसदी से ज्यादा रहेगी। वित्त वर्ष 2024 में देश की GDP ग्रोथ रेट 6.5 फीसदी रहने की संभावना है।

खपत से जुड़े सेक्टर पर बात करते हुए पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट सुशांत भंसाली का कहना है कि एंबिट एसेट मैनेजमेंट खपत वाले शेयरों को लेकर आशावादी है। लेकिन मांग में सुस्ती और इस सेक्टर के वैल्यूएशन के इसके लंबी अवधि के औसत से अधिक होने के कारण इस सेक्टर में आगे बहुत ज्यादा तेजी आने की संभावना नहीं है।

60 से ज्यादा स्मॉलकैप शेयरों में दिखी 64% तक की बढ़त, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

क्या भारत में मंदी को लेकर कोई डर है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें