Daily Voice : डीबीएस बैंक (DBS Bank) के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफीसर होउ वेई फूक (Hou Wey Fook) ने मनीकंट्रोल को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा है कि फेड आने वाले महीनों में मंदी के संकेत मिलने तक दरों को ऊंचे स्तरों पर बनाए रखेगा। एफओएमसी सदस्यों के रुख से संकेत मिलता है कि यूएस फेड 2023 के अंत से पहले दरों में अंतिम बढ़ोतरी कर सकता है। होउ वेई फूक का ये भी मानना है कि भारत में महंगाई की चिंता कैलेंडर वर्ष के बाकी हिस्सों में भी बनी रहेगी।
