Trade setup for today : निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान निगेटिव, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup: पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 232 अंक गिरकर 65,398 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 82 अंक फिसलकर 19543 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न और वीकली स्केस पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में थे। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंजडेक्स 1.1 फीसदी और 0.8 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए थे

अपडेटेड Oct 23, 2023 पर 8:42 AM
Trade setup : 20000 की स्ट्राइक पर 83.24 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा

Trade setup : 20 अक्टूबर को बाजार पूरे कारोबारी सत्र के दौरान निगेटिव रुझान के साथ एक छोटे दायरे में ही घूमता रहा। कारोबार के अंत में ये साप्ताहिक आधार पर 1 फीसदी टूटकर बंद हुआ। हालांकि निफ्टी 19500-19480 के स्तर पर बचाए रखने में कामयाब रहा जो इसका अहम सपोर्ट बन गया है। बाजार जानकारों का कहना है कि मार्केट का सेंटीमेंट कमजोर दिख रहा है। अगर निफ्टी 19480 पर स्थित पिछले हफ्ते का निचला स्तर तोड़ता है तो फिर ये नीचे की तरफ 19300 ( इसी महीने के निचले स्तर के आसपास) की और जाता दिख सकता है। वहीं, अगर बाजार में कोई उछाल आता है तो फिर ऊपर की तरफ 19600-19800 की ओर जा सकता है।

पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 232 अंक गिरकर 65,398 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 82 अंक फिसलकर 19543 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न और वीकली स्केस पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में थे। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंजडेक्स 1.1 फीसदी और 0.8 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए थे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी का कहना है कि आम तौर पर किसी गिरावट के बाद या सोपर्ट लेवल पर इस तरह के पैटर्न (दोजी) का गठन तेजड़ियों को निचले स्तर से वापसी के लिए सचेत करता है। लेकिन, बाद के सत्र में मजबूत उछाल के जरिए इस पैटर्न की पुष्टि से विपरीत संकेत मिलता है। इसके अलावा, उन्होंने ये भी कहा कि बुलिश हैमर-टाइप की कैंडल के बनने और पिछले दो हफ्तों में फॉलो-थ्रू अप-मूव के बाद, बीते हफ्ते में (20 अक्टूबर को समाप्त) निगेटिव कैंडल का बनना एक अच्छा संकेत नहीं हो सकता है। उनका मानना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान नकारात्मक बना हुआ है। अगर निफ्टी 19480 के तत्काल सपोर्ट से नीचे जाता है तो फिर शॉर्ट टर्म में इसमें 19350 के स्तर तक गिरावट आ सकती है। निफ्टी के लिए तत्काल रजिस्टेंस 19650 के स्तर के आसपास है।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19523 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19505 और 19477 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19580 फिर 19598 और 19627 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43604 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43531 और 43413 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43841 फिर 43914 और 44033 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

20000 की स्ट्राइक पर 83.24 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 33.98 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20200 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

IOC, BPCL पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने लगाया जुर्माना, जानिए क्या है मामला

पुट ऑप्शन डेटा

19000 की स्ट्राइक पर 80.38 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19400 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 19.17 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

11 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 11 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें SBI Life Insurance Company, Metropolis Healthcare, Dr Lal PathLabs, Dixon Technologies और United Breweriesके नाम शामिल हैं।

70 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 70 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Mahanagar Gas, Indraprastha Gas, Crompton Greaves Consumer Electricals, Dabur India और Vodafone Idea के नाम शामिल हैं।

19 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 19 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें MCX India, Muthoot Finance, Kotak Mahindra Bank, Berger Paints India और Balrampur Chini Mills के नाम शामिल हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।