Market Next Week: पिछला कारोबारी सप्ताह इक्विटी मार्केट के लिए शानदार रहा। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब एक फीसदी की तेजी के साथ शानदार ऊंचाई पर बंद हुए। हालांकि लगातार 8 कारोबारी सत्रों में तेजी के चलते शुक्रवार को मुनाफावसूली हुई और घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स में सुस्ती आई। बीएसई सेंसेक्स 575 अंकों के उछाल के साथ 62868 और निफ्टी 183 अंकों की तेजी के साथ 18696 पर बंद हुआ। सभी सेक्टर्स में पिछले हफ्ते तेजी का रूझान रहा। अब अगले कारोबारी सप्ताह की बात करें तो रेलिगेयर ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्निकल रिसर्च) अजीत मिश्र का मानना है कि केंद्रीय बैंक आरबीआई के एमपीसी बैठक के नतीजे का असर रहेगा। उनका मानना है कि निफ्टी 19 हजार के लेवल को छू सकता है। अगले कारोबारी हफ्ते ये 10 बातें बाजार की चाल को तय करेंगी।
