Get App

बजट से पहले इस हफ्ते शेयर बाजार हंसाएगा या रुलाएगा! तिमाही नतीजों, थोक महंगाई और विदेशी निवेश से होगा तय

गुजरे सप्ताह में भी FII की ओर से खरीद ने गति पकड़ी। इसलिए ध्यान इस बात पर रहेगा कि वे आने वाले हफ्तों में भारतीय इक्विटी में वे अपनी खरीदारी जारी रखेंगे या नहीं। वैश्विक मोर्चे पर निवेशक 18 जुलाई को होने वाली यूरोपीय सेंट्रल बैंक की पॉलिसी मीटिंग पर नजर रखेंगे। इसके अलावा, ध्यान फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण पर भी रहेगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 15, 2024 पर 12:08 AM
बजट से पहले इस हफ्ते शेयर बाजार हंसाएगा या रुलाएगा! तिमाही नतीजों, थोक महंगाई और विदेशी निवेश से होगा तय
इस हफ्ते 190 से अधिक कंपनियां अपनी तिमाही आय जारी करेंगी।

12 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में भी शेयर बाजार में तेजी रही। यह लगातार छठा सप्ताह था, जब बाजार में बढ़त दर्ज की गई और इसने एक नया रिकॉर्ड हाई क्रिएट किया। इसका मुख्य कारण टीसीएस के पहली तिमाही नतीजों के बाद टेक्नोलॉजी शेयरों में आई तेजी और एफएमसीजी शेयर रहे। इसके अलावा, मानसून की अच्छी प्रगति, सितंबर में फेड फंड्स की दर में कटौती की बढ़ती उम्मीद, अमेरिका में उम्मीद से कम महंगाई, और पूर्ण बजट 2024 से जुड़ी उम्मीद ने बाजार की धारणा को बढ़ाया।

बीएसई सेंसेक्स 523 अंक या 0.65 प्रतिशत चढ़कर 80,519 पर पहुंच गया और निफ्टी50, 178 अंक या 0.73 प्रतिशत उछलकर 24,502 पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। आने वाले सप्ताह में, विशेषज्ञों का मानना ​​है कि बाजार की रफ्तार जारी रहेगी, हालांकि बीच-बीच में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। नए सप्ताह में कौन से अहम फैक्टर्स बाजार की दिशा तय करेंगे, आइए जानते हैं...

कॉरपोरेट अर्निंग्स

कंपनियों ने अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करना शुरू कर दिया है। आने वाले सप्ताह में 190 से अधिक कंपनियां अपनी तिमाही आय जारी करेंगी। जिन प्रमुख कंपनियों के नतीजों पर नजर रहेगी, उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, एलटीआईमाइंडट्री, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें