शेयर बाजारों की दिशा इस हफ्ते ग्लोबल ट्रेंड और विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी से तय होंगी। इसके अलावा इस हफ्ते टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और HCL टेक्नोलॉजीज के पहली तिमाही के नतीजे भी आने हैं, जो बाजार को दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे। एनालिस्ट्स ने यह राय जताई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले हफ्ते की रिकॉर्ड तेजी के बाद स्थानीय बाजारों में कुछ नरमी दिख सकती है। BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4 जुलाई को 80392.64 अंक के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। उसी दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24401 अंक के अपने नए हाई पर पहुंच गया।
