शानदार तिमाही नतीजों के बाद DCB बैंक के शेयरों में 10 पर्सेंट तक का उछाल

DCB बैंक के शेयरों में 25 अक्टूबर को कारोबार के दौरान 10 पर्सेंट का उछाल दिखा। कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं और इस दौरान कंपनी की परफॉर्मेंस अच्छी रही है। इसक असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल रहा था। सितंबर 2024 तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 22.6 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 155.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 7 पर्सेंट बढ़कर 509.2 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Oct 25, 2024 पर 2:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दूसरी तिमाही के अपडेट के बाद कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कंपनी के शेयरों के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है।

DCB बैंक के शेयरों में 25 अक्टूबर को कारोबार के दौरान 10 पर्सेंट का उछाल दिखा। कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं और इस दौरान कंपनी की परफॉर्मेंस अच्छी रही है। इसक असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल रहा था। सितंबर 2024 तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 22.6 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 155.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 7 पर्सेंट बढ़कर 509.2 करोड़ रुपये हो गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 25 अक्टूबर को 1 बजकर 47 मिनट पर कंपनी का शेयर 4.38 पर्सेंट की गिरावट के साथ 115.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

एसेट क्वॉलिटी के मोर्चे पर बात करें, तो बैंक की नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NNPA) मामूली रूप से बढ़कर 1.17 पर्सेंट हो गई, जबकि इससे पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 1.18 पर्सेंट था। इसी तरह, ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (GNPA) रेशियो घटकर घटकर 3.29 पर्सेंट हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 3.33 पर्सेंट था।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO प्रवीण कुट्टी ने बताया, 'डिपॉजिट और लोन, दोनों मामलों में हमारी ग्रोथ मजबूत रही है। एनालिटिक्स और ग्राहकों को जोड़ने पर ज्यादा फोकस से फी इनकम में ग्रोथ को बढ़ावा मिल रहा है। आने वाले समय में हमें मुनाफे में लगातार सुधार की उम्मीद है।' DCB बैंक के देश के कुल 20 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में 451 शाखाएं हैं। यह एक शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक है, जिसका रेगुलेशन रिजर्व बैंक के हाथों में है।


दूसरी तिमाही के अपडेट के बाद कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस भी 160 रुपये पर स्थिर रखा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।