कारोबारी हफ्ते आखिरी दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज यस बैंक, यूनियन बैंक, टाइटन, भारत फोर्ज और यूपीएल के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एलएंडटी, टाटा मोटर्स, एबीबी इंडिया, बीईएल और चंबल फर्टिलाइजर्स में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि एमएंडएम फाइनेंशियल, अपोलो टायर्स, टॉरेंट पावर, डीएलएफ और इंडियन होटल्स में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि एमसीएक्स, मैक्रोटेक डेवलपर्स, आईसीआईसीआई बैंक, ग्रासिम और पावर ग्रिड में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एमएंडएम फाइनेंशियल, हुडको, माझगांव डॉक और डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
