Defence Stocks: इस डिफेंस कंपनी को एलएंडटी से मिला तगड़ा ऑर्डर, 16% उछलकर शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर

Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। इसके चलते शेयर 16 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। स्ट्रैटेजिक डिफेंस और एयरोस्पेस सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाले इस कंपनी के शेयरों में यह तेजी एलएंडटी के चलते है। इंजीनियरिंग और इंफ्रा कंपनी L&T (लार्सन एंड टर्बो) ने इसे तगड़ा ऑर्डर दिया है

अपडेटेड Jul 02, 2024 पर 3:49 PM
Story continues below Advertisement
DCX Systems के शेयर 13 मार्च 2024 को एक साल के निचले स्तर 235 रुपये पर थे। इस निचले स्तर से चार ही महीने में यह 87 फीसदी से अधिक उछलकर आज 2 जुलाई 2024 को 440.40 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    DCX Systems Share Price: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। इसके चलते शेयर 16 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। स्ट्रैटेजिक डिफेंस और एयरोस्पेस सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाले इस कंपनी के शेयरों में यह तेजी एलएंडटी के चलते है। इंजीनियरिंग और इंफ्रा कंपनी L&T (लार्सन एंड टर्बो) ने इसे तगड़ा ऑर्डर दिया है। इस ऑर्डर के चलते ही डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर इंट्रा-डे में BSE पर 16.72 फीसदी की बढ़त के साथ 442.55 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। मुनाफावसूली के चलते भाव थोड़े नरम पड़े हैं लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज BSE पर यह 13.53 फीसदी की मजबूती के साथ 430.45 रुपये पर बंद हुआ है।

    L&T ने कैसा ऑर्डर दिया है DCX Systems को

    एलएंडटी ने डीसीएक्स सिस्टम्स को इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल्स बनाकर सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर करीब 1250 करोड़ रुपये का है और यह तीन साल के लिए है। यह ऑर्डर कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि ऑर्डर वैल्यू इसके ओवरऑल मार्केट कैप करीब 4700 करोड़ रुपये का करीब एक-चौथाई है। पिछले महीने भी कंपनी को 32.2 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स मिले थे। ये ऑर्डर्स कई देशी-विदेशी ग्राहकों से केबल और वायर हार्नेस एसेंबलीज के लिए मिले थे।


    कैसी है कारोबारी सेहत?

    डीसीएक्स सिस्टम्स के कारोबारी सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2024 में इसका ऑपरेशनल रेवेन्यू 1424 करोड़ रुपये का था जो सालाना आधार पर 14 फीसदी अधिक रहा और इसके लिए रिकॉर्ड लेवल पर रहा। शेयरों की बात करें तो 13 मार्च 2024 को यह एक साल के निचले स्तर 235 रुपये पर था। इस निचले स्तर से चार ही महीने में यह 87 फीसदी से अधिक उछलकर आज 2 जुलाई 2024 को 440.40 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

    Angel One Shares: SEBI के इस सर्कुलर ने दी तगड़ी चोट, 10% से ज्यादा नीचे आ गए शेयर

    Divine Power IPO Listing: आईपीओ निवेशकों का निवेश हुआ चार गुना, धांसू लिस्टिंग के बाद शेयर पहुंचे अपर सर्किट पर

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।