DCX Systems Share Price: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। इसके चलते शेयर 16 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। स्ट्रैटेजिक डिफेंस और एयरोस्पेस सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाले इस कंपनी के शेयरों में यह तेजी एलएंडटी के चलते है। इंजीनियरिंग और इंफ्रा कंपनी L&T (लार्सन एंड टर्बो) ने इसे तगड़ा ऑर्डर दिया है। इस ऑर्डर के चलते ही डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर इंट्रा-डे में BSE पर 16.72 फीसदी की बढ़त के साथ 442.55 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। मुनाफावसूली के चलते भाव थोड़े नरम पड़े हैं लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज BSE पर यह 13.53 फीसदी की मजबूती के साथ 430.45 रुपये पर बंद हुआ है।
