आज बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच RELIANCE, INFOSYS, ITC ने बाजार में दम भरने की कोशिश की है। हालांकि मिडकैप ने बाजार का साथ नहीं दिया। अमेरिकी बैंकिंग संकट के बीच राहत भरी खबर देखने को मिली है। First Citizens Bank ने मुश्किल में डूबे Silicon Valley Bank को खरीदा। जबकि SVB के सभी deposits and loans भी First Citizens Bank ने ले लिये। वहीं देशभर में कोरोना के मामले बढ़ने से फार्मा और डायग्नोस्टिक शेयरों में तेजी देखने को मिली। Lupin, स्ट्राइड्स और ग्लेनमार्क फार्मा में 4 परसेंट तक तेजी नजर आई। इस बीच वौलेटाइल बाजार में डीलिंग रूम्स में अरुबिंदो फार्मा और कोटक बैंक में बड़े दांव लगाये गये।
यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने इस फार्मा स्टॉक में खरीदरी की राय दी है। इसमें उन्होंने BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है कि ये स्टॉक 10-20 रुपये तक चल सकता है। घरेलू फंड्स ने फार्मा शेयरों में आज खरीदारी की है। आज शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। इसमें ओपन इंटरेस्ट 5.3% घटा है।
यतिन ने दूसरे स्टॉक के रूप में बताया कि आज कोटक महिंद्रा बैंक में भी खरीदारी नजर आई। डीलर्स के मुताबिक ये बैंकिंग स्टॉक 50-60 रुपये चल सकता है। आज इस शेयर में FIIs ने खरीदारी की है। शेयर में 55% का रोलओवर देखने को मिला है।
सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)