बाजार में सेकंड हाफ में निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं एफएंडओ गेनर्स के रूप में लुपिन, ग्रासिम, इंफो एज, बायोकॉन, स्ट्राइड्स फार्मा और ग्लेनमार्क के स्टॉक्स तेजी करते नजर आये। जबकि एफएंडओ लूजर्स के रूप में जीएनएफसी, वोडाफोन आइडिया, टोरेंट पावर, अशोक लीलैंड, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, टाटा पावर गिरावट पर कारोबार करते हुए दिखे। इस बीच बाजार में 4 एक्सपर्ट्स ने टाटा केमिकल, आईआरसीटीसी, टाइटन और जीएसपीएल के शेयरों में ट्रेड लेने की सलाह दी।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Tata Chemical
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि टाटा केमिकल के स्टॉक में अप्रैल की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1000 के स्ट्राइक वाली कॉल 15 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 22 से 28 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 10 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से आईआरसीटीसी के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 575 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 594 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 588 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।
Trader & Market Expert के अमित सेठ का चार्ट का चमत्कार शेयरः Titan
Trader & Market Expert के अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में टाइटन पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 2506 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2470 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक बढ़कर 2560 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
SMIFS के शरद अवस्थी का मिडकैप फंडा स्टॉकः GSPL
SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज जीएसपीएल के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 271 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )