बाजार में आज उतार-चढ़ाव के बीच राइटर्स के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। निफ्टी 17000 को होल्ड करने की कोशिश कर रहा है। वहीं निफ्टी बैंक फ्लैट कारोबार कर रहा है। दोपहर के दौरान निफ्टी में बढ़नेवाले शेयर्स में एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, इंडसइंड बैंक शामिल हैं। वहीं निफ्टी में गिरनेवाले शेयर्स में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, फेडरल बैंक आदि शामिल रहे। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती जुड़ें। इन्होंने फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में शानदार कॉल्स बताये। इसके साथ ही कमाई का एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17000, 17100 और 17200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17000, 16900 और 16800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 39300, 39500 और 39700 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 39200, 39000 और 38900 के स्तर पर नजर आये।
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Dabur Future : खरीदें - 542 रुपये, टारगेट - 555 रुपये, स्टॉपलॉस - 535 रुपये
SRF Future : खरीदें - 2391 रुपये, टारगेट -2460 रुपये, स्टॉपलॉस - 2360 रुपये
Exide Future : खरीदें - 172 रुपये, टारगेट -175 रुपये, स्टॉपलॉस - 170 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Sun Pharma
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने Sun Pharma पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Sun Pharma के अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1000 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 21.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 32 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 16 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )