आज बाजार में 3 दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 9 स्टॉक्स में सुझाये मुनाफे के ट्रेड्स, क्या आप चाहेंगे लेना

इस हफ्ते के पहले करोबारी दिन को IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने Apollo Hospital के शेयर पर 4349 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा इसमें 4370 रुपये के टारगेट नजर आ सकते हैं। वहीं Kotak Securities के अमोल अठावले Divis Lab पर 2840 रुपये के स्तर पर 2950 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी करने की राय दी

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 12:48 PM
GE Shipping के शेयर पर William O'Neil के पवन जायसवाल 608 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 670 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की राय दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इस कारोबारी हफ्ते में फिर से 3 नये खिलाड़ी शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल सीएनबीसी- आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल, Kotak Securities के अमोल अठावले और William O'Neil के पवन जायसवाल के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो इनके सुझाये स्टॉक्स पर अपनी सूझ-बूझ से दांव लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। आज IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने जेके सीमेंट पर खरीदारी की रेटिंग दी है। जबकि William O'Neil के पवन जायसवाल ने जायडस लाइफ पर खरीदारी करने की सलाह दी। जबकि Kotak Securities के अमोल अठावले ने बीपीसीएल पर बुलिश राय दी।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले नये स्टॉक्स

    IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY JK Cement


    ब्रिजेश ऐल ने इसमें 2873 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3030 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 2790 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Kotak Securities के अमोल अठावले का कमाईवाला शेयरः BUY BPCL

    अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 345 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 360 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 340 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    William O'Neil के पवन जायसवाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Zydus Life

    पवन जायसवाल ने इस स्टॉक में 484 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 466 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 515 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Apollo Hospital

    ब्रिजेश ऐल ने इसमें 4349 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 4370 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 4277 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Kotak Securities के अमोल अठावले का कमाईवाला शेयरः BUY Divis Lab

    अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 2840 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2950 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 2805 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    William O'Neil के पवन जायसवाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY GE Shipping

    पवन जायसवाल ने इस स्टॉक में 635 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 608 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 670 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Phoenix Mills का शेयर 5% उछला, दो ब्रोकरेजेज ने एक हफ्ते में स्टॉक पर अपनाया बुलिश नजरिया

    IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः SELL Tata Motors

    ब्रिजेश ऐल ने इसमें 414 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 400 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 420 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Kotak Securities के अमोल अठावले का कमाईवाला शेयरः BUY IndiaMart

    अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 5074 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 5300 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 4955 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    William O'Neil के पवन जायसवाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Phoenix Mills

    पवन जायसवाल ने इस स्टॉक में 1318 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1268 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1425 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।