Phoenix Mills का शेयर 5% उछला, दो ब्रोकरेजेज ने एक हफ्ते में स्टॉक पर अपनाया बुलिश नजरिया

Phoenix Mills के स्टॉक पर मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की रेटिंग के साथ दो साल की अवधि में 2,000 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। मॉर्गन स्टेनली द्वारा ओवरवेट रेटिंग के देने के बाद आज फिनिक्स मिल्स के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी नजर आई। इन्होंने फिनिक्स मिल्स पर 1,700 रुपये का टारगेट दिया है

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 11:28 AM
Phoenix Mills कंपनी का 10 लाख वर्ग फुट रिटेल एसेट हर साल जोड़ने के लिए दीर्घकालिक टारगेट है जिससे इस पर ब्रोकरेजेज बुलिश हुए हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पिछले हफ्ते निवेश ब्रोकर मोतीलाल ओसवाल ने फिनिक्स मिल्स (Phoenix Mills) के स्टॉक पर 'खरीदारी' की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया था। जिसमें दो साल की अवधि में 2,000 रुपये प्रति शेयर का मूल्य लक्ष्य दिया गया था। मॉर्गन स्टेनली द्वारा 'ओवरवेट' रेटिंग के साथ स्टॉक पर कवरेज शुरू करने के बाद सोमवार को फिनिक्स मिल्स लिमिटेड के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखने को मिली है। इन्होंने फिनिक्स मिल्स पर 1,700 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। इनका दिया हुआ टारगेट शुक्रवार को स्टॉक के बंद स्तर से 32 प्रतिशत से अधिक की तेजी का संकेत देता है।

    फिनिक्स मिल्स एक मिश्रित उपयोग वाली एसेट डेवलपर कंपनी है। ये कंपनी भारत के आठ शहरों में 11 मॉल संचालित करती है। इसके तीन नए मॉल वर्तमान में निर्माणाधीन हैं।

    मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि Phoenix Mills के पास अच्छी जगह पर, मिश्रित उपयोग वाले स्थान पर स्थित मॉल का पोर्टफोलियो है। इन मॉल्स भारत के कंजम्प्शन ग्रोथ फायदा होगा।


    इसके अतिरिक्त, फीनिक्स मिल्स विस्तार के चरण में है। अगले 3-4 वर्षों में अपने रेंटल पोर्टफोलियो को दोगुना से अधिक करने का इसका लक्ष्य है। ऐसा ब्रोकरेज ने अपने नोट में कहा है।

    साल 2021-22 में 90 लाख वर्ग फुट (एमएसएफ) से 2026-27 में 210 लाख वर्ग फुट तक की संपत्ति किराये पर देने के नियोजित विस्तार से इसके 27 प्रतिशत का ऑपरेटिंग प्रॉफिट का सीएजीआर बढ़ता हुआ नजर आयेगा।

    पिछले हफ्ते निवेश ब्रोकर मोतीलाल ओसवाल ने भी स्टॉक पर 'खरीदारी' की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया था। जिसमें दो साल की अवधि में 2,000 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया गया था।

    बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी के बीच इन 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने से होगी तगड़ी कमाई

    अपने तेजी के नजरिये के बारे में मोतीलाल ओसवाल ने कहा था कि फिनिक्स मिल्स के पास मार्च 2023 तक 90 लाख वर्ग फुट के लीज योग्य क्षेत्र के साथ 11 ऑपरेशनल मॉल हैं। कंपनी ने हाल ही में 2026 - 27 तक सूरत में 10 लाख वर्ग फुट का मॉल विकसित करने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी का हर साल 10 लाख वर्ग फुट रिटेल एसेट जोड़ने के लिए दीर्घकालिक लक्ष्य है।

    फिनिक्स मिल्स के शेयर आज सुबह 11.15 बजे 2.89 प्रतिशत या 37.05 रुपये बढ़कर 1,318.85 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इसका 52 हफ्ते का उच्च स्तर 1624 रुपये है। जबकि 52 हफ्ते का निम्न स्तर 955 रुपये है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।