बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी के बीच इन 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने से होगी तगड़ी कमाई

HUL पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन लेने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल के एक्सपायरी वाली 2500 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इसमें 61 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 84 से 130 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। सच्चितानंद उत्तेकर ने इसमें 48 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 10:19 AM
ACE पर आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से 377 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट की रिकवरी नजर आई है। निफ्टी नीचे से चढ़कर 17,000 के पार निकल गया है। निफ्टी पर चढ़नेवाले स्टॉक्स में डॉ रेड्डीज (DRL), जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel), ओएनजीसी (ONGC) हैं। जबकि एफएंडओ में चढ़नेवाले शेयर्स में अपोलो हॉस्पिटल (Apollo Hospital), पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) और बायोकॉन (Biocon) शामिल हैं। ऐसे में आज बाजार में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने हिंदुस्तान यूनिलीवर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने सीमेंस में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राहुल शर्मा ने आईटीसी पर दांव लगाया। जबकि आशीष माहेश्वरी ने भी एसीई पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः HUL

    सच्चितानंद उत्तेकर ने HUL के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल के एक्सपायरी वाली 2500 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 61 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 84 से 130 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 48 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः SIEMENS


    चंदन तापड़िया ने SIEMENS पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि SIEMENS में 3351 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3450 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3290 रुपये पर लगाएं।

    Today's Top Brokerage Calls: क्रॉम्प्टन कंज्यूमर, फिनिक्स मिल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा हैं ब्रोकर्स के रडार पर

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः ITC

    राहुल शर्मा ने ITC पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि ITC में 379 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 420 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 370 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः ACE

    आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से ACE का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि ACE के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 377 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में मुनाफा कमाने को मिल सकते हैं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।