Market view : वेस्ट एशिया संकट बढ़ने और क्रूड में उछाल से बाजार के लिए कमजोर संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 200 प्वाइंट नीचे दिख रहा है। FIIs की कैश और वायदा मिलाकर 4000 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली हुई है। आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी का भी मूव दिखेगा। ऐसे में HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि सोमवार को बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई,लेकिन बाद में इसमें शानदार रिकवरी आई। कारोबार के अंत में निफ्टी सपाट स्तर पर बंद हुआ। पश्चिम-एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने का निफ्टी पर बहुत कम असर पड़ा और दिन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई हो गई।
डेली चार्ट पर निचले स्तरों पर एक लंबी पॉजिटिव कैंडल बनी है,जो बाजार में गिरावट पर खरीदारी का मौका दिखाती है। निफ्टी 23800-24500 के हाई-लो दायरे में घूम रहा है। निचले स्तरों से वापसी के बाद इस बात की काफी संभावना है कि निफ्टी शॉर्ट टर्म में 24500 के ऊपरी दायरे तक पहुंच सकता है। इसके लिए तत्काल सपोर्ट 24000 के स्तर पर है।
कोटक सिक्योरिटीज में हेड इक्विटी रिसर्च,श्रीकांत चौहान का कहना है कि कल बेंचमार्क इंडेक्स निचले स्तरों से रिकवर हुए । निफ्टी 4 अंक ऊपर बंद हुआ,जबकि सेंसेक्स में 47 अंकों की बढ़त रही। टेक्निकल तौर पर,गैप-डाउन ओपनिंग के बाद बाजार ने 24,000/77,000 के आसपास सपोर्ट लिया और तेज रिकवरी की। दिन के सबसे निचले स्तर से बाजार में 255/885 अंकों से ज्यादा की तेजी आई।
अब शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स के लिए 20-डे SMA(सिंपल मूविंग एवरेज)या 24,000/77,000 का स्तर एक अहम सपोर्ट जोन का काम करेगा। जब तक बाजार इस स्तर से ऊपर ट्रेड करता है,तब तक अपट्रेंड जारी रहने की संभावना है।
ऊपरी स्तर पर,24,275/77,800 का स्तर डे-ट्रेडर्स के लिए पहले रेजिस्टेंस का काम करेगा। अगर बाजार इस स्तर को पार कर लेता है,तो तेजी 24,350-24,500/78,000-78,500 तक जारी रह सकती है। दूसरी ओर,24,000/77,000 के नीचे जाने पर अपट्रेंड कमजोर हो सकता है। इस स्तर के नीचे, ट्रेडर्स अपनी लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलना पसंद कर सकते हैं।
निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए अहम लेवल्स
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस पर 24283-24331 और बड़ा रजिस्टेंस 24377-24409 (100 DEMA) पर है। इसके लिए पहला बेस 23988-24044 पर और बड़ा बेस 23809/23866-23931 पर है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति साझा करते हुए वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसके लिए 58277-58461/58550 पर पहला रेजिस्टेंस और 58640-58877 पर बड़ा रजिस्टेंस है। इसके लिए पहला बेस 57513-57666 पर और बड़ा बेस 56868/57081-57289 पर है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री। इनकी COFORGE में 1540 रुपए के आसपास, 1521 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1573 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, TATASTEEL में इनकी 187 रुपए के आसपास, 189 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 182 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।