Get App

मेटल सेक्टर के इस स्टॉक में डीलर्स ने कराई बंपर बाईंग, जल्द दिखेगा 200 रुपये के ऊपर का टारगेट

डीलर्स ने मेटल सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने NALCO के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने बताया कि HNIs की तरफ से शेयर में खरीदारी हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2025 पर 4:32 PM
मेटल सेक्टर के  इस स्टॉक में डीलर्स ने कराई बंपर बाईंग, जल्द दिखेगा 200 रुपये के ऊपर का टारगेट
डीलर्स ने पावर सेक्टर के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने NTPC पर BTST करने की सलाह है ।

बाजार में दूसरे दिन भी तेजी की रफ्तार कायम रहा। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 22500 के पार निकला । RIL, एक्सिस बैंक, HUL और टाटा स्टील ने जोश भरा। बैंक निफ्टी में भी रौनक देखने को मिली। साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में दूसरे दिन भी जोरदार तेजी रही। डॉलर इंडेक्स में नरमी से मेटल शेयरों में आज तूफानी तेजी, ढ़ाई परसेंट से ज्यादा उछला इंडेक्स, मेटल में जिंदल स्टेनलेस में 6% के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही टाटा स्टील, वेदांता और हिंदुस्तान कॉपर भी 3% उछला। साथ ही PSUs, फार्मा और FMCG में भी अच्छी खरीदारी रही। क्रूड के 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने से OMCs में जोरदार खरीदारी रही। HPCL और IOC में 3% तक की तेजी रही।

वहीं कैस्ट्रॉल इंडिया के शेयर में आज 10% से ज्यादा की तेजी रही। BP कैस्ट्रॉल के LUBRICANT कारोबार में सऊदी अरामको की दिलचस्पी की खबर से जोश रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 BILLION DOLLERS में सौदा हो सकता है । इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज NTPC और NALCO के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।

NTPC

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पावर सेक्टर के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने NTPC पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स ने कहा मार्च सीरीज में शेयर में खरीदारी देखने को मिलेगी। घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी की जा रही है। डीलर्स ने इस स्टॉक का लक्ष्य 340-345 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें