ज्वेलर्स सेक्टर के इस स्टॉक में डीलर्स ने दी खरीदारी की सलाह, दिख सकता है ₹3900 टारगेट

यतिन ने कहा कि डीलर्स ने Titan के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने बताया कि शेयर में नई खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक अक्टूबर सीरीज में OI 4% बढ़ा है

अपडेटेड Sep 27, 2024 पर 4:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डीलर्स की शेयर पर पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी है और स्टॉक के लिए 3900-3950 रुपये का लक्ष्य दिया है।

छठे दिन लगातार रिकॉर्ड हाई छुने के बाद ऊपरी स्तरों से बाजार हल्का हुआ और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। कच्चे तेल में तेज गिरावट से ऑयल मार्केट कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी रही। BPCL में 6% से ज्यादा का उछाल आया। साथ ही IOC, HPCL में भी 3 से 4% की तेजी आई। वहीं चीन में रिजर्व रिक्वायरमेंट रेश्यो में आधा परसेंट की कटौती मेटल शेयरों की चमक बढ़ी। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 1 परसेंट ऊपर रहा। नाल्को SAIL और वेदांता में खरीदारी का रुझान देखने को मिला। साथ ही सरकारी कंपनियों और फार्मा शेयरों में भी रौनक रही। इस बीच सरकार की अगले सीजन के लिए एथेनॉल के दाम बढ़ाने की तैयारी के चलते चीनी शेयरों में जोश रहा। बलरामपुर 7% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर रहा। श्री रेणुका शुगर्स 10 परसेंट भागा है। प्राज, मवाना, धामपुर में भी अच्छी तेजी रही। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज GRANULES INDIA और TITAN के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।

GRANULES INDIA

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने GRANULES INDIA पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स ने कहा कि अक्टूबर फ्यूचर्स में नई खरीदारी हुई है । डीलर्स ने इस स्टॉक का लक्ष्य 570-580 रुपये प्रति शेयर तय किया है। HNIs ने आज शेयर में खरीदारी की है।


Titan

दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने ज्वेलर्स सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने Titan के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने बताया कि शेयर में नई खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक अक्टूबर सीरीज में OI 4% बढ़ा है। डीलर्स की शेयर पर पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी है और स्टॉक के लिए 3900-3950 रुपये का लक्ष्य दिया है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।