Get App

डीलिंग रूम्स में आज इस फार्मा स्टॉक में हुई जोरदार बाईंग, पीएसयू सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में डीलर्स हुए बेयरिश

Dealing Room Check: Ipca Labs पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस फार्मा कंपनी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में HNIs की खरीदारी हुई है। शेयर में 1550-1560 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है

Edited By: Yatin Motaअपडेटेड Feb 06, 2025 पर 4:14 PM
डीलिंग रूम्स में आज इस फार्मा स्टॉक में हुई जोरदार बाईंग, पीएसयू सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में डीलर्स हुए बेयरिश
Bhel पर डीलर्स ने बेयरिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक आज पीएसयू कंपनी शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक पर 195-200 तक के लक्ष्य दिख सकते हैं

Dealing Room Check: - रियल्टी, सरकारी कंपनियों और FMCG सेक्टर में आज दबाव देखने को मिला। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट फिसले। रियल्टी शेयरों में लोढ़ा और फीनिक्स मिल्स 3% फिसल गये। वहीं फार्मा में हल्की रौनक देखने को मिली। एबट और जाइडस 5% तक उछलकर वायादा के टॉप गेनर्स बने। तीसरी तिमाही में ट्रेंट के नतीजे मिले-जुले रहे। कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा 34% बढ़ा। हालांकि मार्जिन पर मामूली दबाव दिखा। बाजार को अब SBI, ITC समेत निफ्टी की 5 कंपनियों के नतीजों का इंतजार है। तीसरी तिमाही में घाटा बढ़ने से स्विगी 5% से ज्यादा फिसला। वहीं सुला भी कमजोर नतीजों के बाद 4% गिर गया। इधर डीलर्स ने आज इप्का लैब्स (IPCA LABS) और भेल (BHEL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

IPCA LABS

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने इप्का लैब्स (IPCA LABS) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक आज इसके शेयरों में HNIs की खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 1550-1560 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें