Dealing Room Check: डीलिंग रूम्स में आज इन दो शेयरों में हुई खरीदारी, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: NCC पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस निर्माण एवं इंजीनियरिंग सेक्टर के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक HNI की तरफ से शेयर में आज खरीदारी हुई है। डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में 200-205 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Feb 20, 2025 पर 5:13 PM
Story continues below Advertisement
JSW Energy पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक आज इस पावर सेक्टर की कंपनी के शेयर में FII के शेयर में बिकवाली रुकने के संकेत दिखाई दिये हैं। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक पर 490-500 तक के लक्ष्य दिख सकते हैं

Dealing Room Check: - मेटल, पावर और PSUs में आज सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। एनर्जी में करीब 6% उछाल के साथ NHPC वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही NTPC, CESC और JSW एनर्जी में भी तीन से 4% का उछाल देखने को मिला। वहीं मेटल शेयरों शेयरों में NMDC, नाल्को और सेल में 2% तक की तेजी नजर आई। कैपिटल मार्केट शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। BSE का शेयर दो दिन में करीब 12 परसेंट दौड़ गया। CDSL और CAMS भी आज 2-2 परसेंट मजबूत हुए। F&O में एंट्री होने की खबर से IREDA और टाटा टेक का जोश हाई रहा। इधर डीलर्स ने आज एनसीसी (NCC) और जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW ENERGY) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

NCC

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने निर्माण एवं इंजीनियरिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एनसीसी (NCC) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक HNI की तरफ से शेयर में आज खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 200-205 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।


Bajaj Auto का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

JSW ENERGY

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज पावर सेक्टर की कंपनी के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW ENERGY) के शेयर में पोजीशनल खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक FII के शेयर में बिकवाली रुकने के संकेत दिखाई दिये हैं। डीलर्स की इस शेयर में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 490-500 रुपये तक लक्ष्य दिख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।