Top F&O Calls: बाजार फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 233 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 28 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो सीईएससी, बैंक ऑफ इंडिया, गोदरेज कंज्यूमर, एनएचपीसी, एपीएल अपोलो ट्यूब्स और आईजीएल के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं दूसरी तरफ लॉरस लैब, बायोकॉन, साएंट, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एचडीएफसी बैंक, अरबिंदो फार्मा, मणप्पुरम फाइनेंस, वरुण बेवरेजेज और मारुति सुजुकी के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22900, 23000 और 23100 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22900, 22800 और 22700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49400, 49500 और 49600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49200, 49000 और 48800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Tata Steel Future : खरीदें - 137रुपये, टारगेट - 145 रुपये, स्टॉपलॉस - 133 रुपये
Bajaj Auto Future : खरीदें - 8629 रुपये, टारगेट - 8880 रुपये, स्टॉपलॉस - 8500 रुपये
HDFC AMC Future : खरीदें - 3868 रुपये, टारगेट - 3975 रुपये, स्टॉपलॉस - 3815 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Bajaj Auto
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Bajaj Auto पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Bajaj Auto की मार्च की एक्सपायरी वाली 8700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 236 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 380 से 400 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 155 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)