सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते EQUINOX Research के पंकज रांदड़, Finberg Management की मधु बंसल और LKP Securities के रुपक डे के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 5.2% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर मधु बंसल के सुझाये स्टॉक्स ने 6.7% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 0.28% का निगेटिव रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY CESC
पंकज रांदड़ ने इसमें 136 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 149 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 130 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
Finberg Management की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY JK Cement
मधु बंसल ने इस स्टॉक में 4647 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 4485 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 5040 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY BSE
रूपक डे ने इस स्टॉक में 5789 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 5600 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 6500 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Castrol India
रूपक डे ने इस स्टॉक में 212 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 194 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 224 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Zomato
रूपक डे ने इस स्टॉक में 235 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 219 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 270 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।